फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को ज्ञापन सौंप जिप अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ते जिप वार्ड धमरोल के सदस्य अंकुश कुमार सैनी ने जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक करवाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, टीएसई कर्मचारियों की हाजिरी लगाने के बहाने और जिला परिषद त्रैमासिक बैठक का नाम देकर भाजपा के लिए फायदा पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एंव सांसद ने ओछी राजनीति की है। इस बाबत उन्होंने एसडीएम भोरंज को एक ज्ञापन सौंपकर जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद से बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

अंकुश ने कहा कि जिला परिषद हमीरपुर की बैठक तीन माह बाद होना निश्चित होती है। अध्यक्ष की इच्छा शक्ति की कमी के कारण उन्होंने इस बैठक को छह महीने बाद करवाकर राजनीतिक रूप से सांसद अनुराग ठाकुर को खुश करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस बैठक के कारण जिला भर के विकास कार्य ठप हुए हैं। अंकुश ने कहा कि इसकी वजह से लोगों को जो परेशानी का सामना करना पड़ा है। उसके लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सांसद जिला परिषद सदस्यों और जनता से सार्वजनिक माफी मांगे। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य संगीता शर्मा, अरविंद कौर रानी, गौंरा देवी, कमलेश कुमारी, दीप चंद, गरीब दास और सुरेंद्र कुमार ने इसका विरोध जताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को इनके पद से बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें