हमीरपुर। अकादमी ऑफ प्रोफेशनल स्किल हमीरपुर 27 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाले राष्ट्रस्तरीय होली उत्सव पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का निशुल्क आयोजन करेगा। जिसमें रंगोली, मेहंदी, फैंसी ड्रेस, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। संस्थान प्रबंधक शकुंतला शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पंजीकरण निशुल्क है। उन्होंने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता और मेहंदी प्रतियोगिता 28 फरवरी को सुबह 11 बजेे आयोजित की जाएगी। जबकि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता 1 मार्च को सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा होली उत्सव में 27 मार्च की स्टार नाइट में शाम 8 बजे से जनता के मनोरंजन के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर विशेष फैशन शो का भी आयोजन किया जाएगा। शकुंतला ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।