फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का शव देख पत्नी को भी हार्टअटैक

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की घलूं पंचायत में एक पति और पत्नी की चिताएं शनिवार को एक साथ जलीं। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नरेश, पंचायत प्रधान वीना देवी, पूर्व प्रधान रमेश चंद, जसवंत प्रेमी, सतीश कुमार आदि ने बताया कि शुक्रवार सायं स्थानीय निवासी 68 वर्षीय रत्न चंद गांव की दुकान से सामान ले जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने सामान जेब में डाला वैसे ही वह जमीन पर गिर गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया परंतु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि हृदय गति रुकने से रत्न चंद की मौत हुई है। इसके उपरांत उनके पार्थिव शरीर को घर पहुंचाया गया। इसी दौरान घर के अंदर बैठी उनकी पत्नी अपने पति का शव देख वहीं उसी स्थल पर गिर गई। जांच करने पर पता चला कि कांता देवी की मौत भी हृदय गति रुकने से हुई। शनिवार को दोनों पति-पत्नी की चिताएं एक साथ जली। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें