फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल शिकायतों में बिझड़ी के लोगों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी में बीपीएल परिवारों की संशोधन सूची में कुल 40 शिकायतें मिली हैं। जबकि बीपीएल चयन में 717 नए आवेदन जमा हो गए हैं। अपात्र परिवारों की शिकायत करने में विकास खंड के लोगों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। ऐसे में बिना शिकायत के बीपीएल सूची से अपात्र परिवार बाहर नहीं हो पाएंगे। जिससे कई पात्र परिवार इस योजना का लाभ उठाने से वंचित रह जाएंगे। आए दिन बीपीएल परिवारों के चयन में गड़बड़ी की शिकायतें होती रहती हैं। इसमें कई साधन संपन्न परिवार भी अपने जुगाड़ से बीपीएल में शामिल हो गए हैं। ऐसे में कई गरीब पात्र परिवार बीपीएल सुविधा के लाभ से वंचित हो गए हैं। कई शिकायतों के चलते सरकार ने बीपीएल परिवारों के संशोधन के लिए 90 दिन की कार्यसूची योजना तैयार की है।
विज्ञापन

ब्लॉक से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी तक बीपीएल परिवारों की मात्र 40 शिकायतें मिलीं हैं। जबकि 717 नए परिवारों ने बीपीएल में चयन के लिए आवेदन किया है। ऐसे में बिना छंटनी के नए आवेदनों में से कई पात्र परिवारों का चयन नहीं हो पाएगा। जांच अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों और नए आवेदनों की जांच की जाएगी। इसमें एक बीपीएल प्रपत्र भरा जाना है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सरकार अगर सभी बीपीएल परिवारों की जांच करे तो कई अपात्र परिवार बीपीएल सूची से बाहर हो सकेंगे और कई पात्र परिवारों को चयन हो पाएगा। लोगों का कहना है कि जांच टीम को सभी बीपीएल परिवारों का नए सिरे से प्रपत्र भरना चाहिए। विकास खंड बिझड़ी में 2317 परिवार बीपीएल सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। उधर, बीडीओ बिझड़ी बलिंद्र जसवाल का कहना है कि बीपीएल सूची में 40 शिकायतें और 717 नए आवेदन आए हैं। जांच अधिकारियों की टीमें शिकायतों और नए आवेदन वाले परिवारों के बीपीएल प्रपत्र भरेगी। नए प्रपत्र में बीपीएल दायरे में आने वाले पात्र परिवारों का चयन करेगी। ग्राम सभा की बैठक में इनका अंतिम चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें