फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब साक्षात्कार छह मार्च को होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी(हमीरपुर)। बाल विकास खंड टौणी देवी के अंतर्गत पड़ते विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों को भरने के लिए 27 फरवरी को होने वाले साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए हैं। अब यह साक्षात्कार छह मार्च को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी में होंगे। विकास खंड टौणी देवी की ग्राम पंचायत बलह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बलह-1 में आंगनबाडी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत टिक्कर बूहला के आंगनबाड़ी केंद्र टिक्कर बूहला में सहायिका, ग्राम पंचायत कोटलांगसा के आंगनबाड़ी केंद्र जौह में सहायिका और ग्राम पंचायत बोहणी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मुलाणा में सहायिका के पद भरे जाने हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी टौणी देवी ने कहा कि इन पदों के लिए अब अभ्यर्थी छह मार्च को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी में आकर साक्षात्कार दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें