हमीरपुर। जिला मुख्यालय में स्थित दमकल विभाग के सात हाइड्रेंट में से एक भी हाइड्रेंट ठीक नहीं है। हर हाइड्रेंट में कोई न कोई दिक्कत है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को जिला में मौजूद हाइड्रेंट का आईपीएच विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण दिया। इस दौरान दमकल विभाग ने हाइड्रेंट में पाई गई खामियों को ठीक करने के निर्देश आईपीएच विभाग को दे दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान विभाग ने पाया कि जिलाधीश आवास अणु के सामने स्थित हाइड्रेंट का ब्लैक कैंप, इंडिकेशन प्लेट और पिट कवर टूटा हुआ है। वहीं डांगक्वाली पर स्थित हाइड्रेंट से ब्लैक कैंप, पिट कवर, जिलाधीश कार्यालय के सामने वाले से मेन वाल्व का व्हील व पिट कवर, गांधी चौक वाले से मेन वाल्व लीक, इंडिकेशन प्लेट व पिट कवर टूटा, बाल स्कूल के सामने वाले से इंडिकेशन प्लेट व पिट कवर, तहसील कार्यालय के पास वाले से इंडिकेशन प्लेट व पिट कवर और क्षेत्रीय अस्पताल के चौक वाले हाइड्रेंट से इंडिकेशन प्लेट टूटी हुई पाई गई। इन हाइड्रेंटों की मरम्मत करने के निर्देश दमकल विभाग ने आईपीएच विभाग को दे दिए हैं। स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी का कहना है कि सोमवार को दमकल विभाग और आईपीएच विभाग के संयुक्त निरीक्षण किया। हाइड्रेंटों में पाई गई खामियों को सुधारने के निर्देश आईपीएच विभाग को दे दिए गए हैं।