फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल भत्ता एक हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। हिमाचल पेंशनर्स कल्याण संघ की जिला इकाई ने ताल में पेंशनर दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान विजय सिंह मलकानिया ने की। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि नई सरकार आने पर पांच, दस, पंद्रह व बीस फीसदी भत्ते को मूल पेंशन में डाला जाए। इसके साथ ही मेडिकल भत्ता एक हजार प्रतिमाह करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। पंजाब की तर्ज पर पर हिमाचल के पेंशनर्स को भी वर्ष में 13 माह की पेंशन देने का प्रस्ताव भी पारित किया जाए। पेंशनरो ने मांग की है कि वर्ष 2003 के बाद कार्यरत कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम के दायरे में लाया जाए। इस मौके पर ओपी भारद्वाज, विक्रम राणा, दलीप सिंह, जगदीश चंद, प्रीतम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें