फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ला खलौत में घास जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी की सठवीं पंचायत के गांव बल्ला खलौत में शुक्रवार सुबह गांव के एक किसान की घास की खली में आग लगने से 120 गड्डियां जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह धर्मपाल पुत्र लच्छो राम की घास की खली आग लगने के कारण जल गई। खली में घास की 12, गड्डियां मौजूद थी। धर्मपाल सुबह जब अपनी पशुशाला को जा रहा था तो उसने देखा कि उसके घास में आग लगी हुई है। इतने में उसने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव वाले भी इकट्ठे हो गए। गांव वालों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया। तब तक धर्मपाल की घास की 120 गड्डियां जलकर राख हो गई थीं। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है, लेकिन लोग कयास लगा रहे हैं कि यह आग शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई है। बीते माह भी गांव के हरि राम की घास की खली को भी शरारती तत्वों ने जला दिया था। जिसकी शिकायत उसने पुलिस में की है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान पूनम कपलेश का कहना है कि धर्मपाल पुत्र लच्छो राम की घास की खली आग लगने के कारण जल गई। जिसमें घास की 120 गड्डियां जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें