फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोगरा रेजिमेंट ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
pic
विज्ञापन
अवाहदेवी(हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला समीरपुर में ठाकुर ज्ञान चंद स्टूडेंट्स क्लब अवाहदेवी के सौजन्य से दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता शारीरिक अध्यापक ज्ञान चंद की यादगार में उनके पुत्र विनोद ठाकुर और पवन ठाकुर ने करवाई। प्रतियोगिता के समापन पर डीएवी स्कूल ग्रेयोह के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने शिरकत की। प्रतियोगिता में हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और शिमला के खिलाड़ियों ने भाग किया। पहला सेमीफाइनल ज्ञान चंद स्टूडेंट क्लब अवाहदेवी और डोगरा रेजिमेंट सेंटर बी के जवानों में खेला गया, जिसमें अवाहदेवी की टीम विजय रही। दूसरा सेमीफाइनल डोगरा रेजिमेंट सेंटर ए और बिलासपुर के बरठीं की टीम के बीच खेला गया, जिसमें डोगरा के जवान विजय रहे। फाइनल मैच डोगरा रेजमेंट ए के जवानों ने अवाहदेवी क्लब को हराकर जीता। इन दोनों ही टीमों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भाग ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें