हमीरपुर। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के अंतर्गत छात्रों की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू हो रही हैं। छात्र इन परीक्षाओं के लिए अपने एडमिट कार्ड इग्नू की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। बिना हाल टिकट के छात्र परीक्षा देने के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके साथ ही छात्रों को परीक्षा के समय अपना एक फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य रहेगा। परीक्षाओं से पहले छात्र अपना एडमिट कार्ड इग्नू की वेबसाइट से डाउनलोड करना सुनिश्चित करें। बिना आईडी प्रूफ और हाल टिकट के छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के इग्नू समन्वयक प्रोफेसर रवि का कहना है कि परीक्षा के लिए छात्र अपने एडमिट कार्ड इग्नू की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को अपने साथ अपना फोटोयुक्त एक पहचान पत्र लाना अनिवार्य रहेगा।