फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से व्यर्थ बह रहा पेयजल

विज्ञापन
water
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय में आईपीएच विभाग की फटी हुई पाइपों से पानी व्यर्थ रहा है। इस लीकेज से घरों के नलों में गंदगी पहुंच रही है, लेकिन विभाग इन पाइपों को ठीक करवाने की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसा ही एक मामला राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन के गेट के बाहर सड़क किनारे टूटी हुई पाइप के रूप में सामने आया है। यहां पर बहता पानी विभाग की नाकामी दिखाने के लिए काफी है।
विज्ञापन

इस सड़क के पास ही स्कूल का गेट है। इसी स्थल पर पानी की यह लीकेज स्कूल द्वारा लगाए गए सीसीटीवी में भी कैद हो रही है, लेकिन फिर भी विभागीय कर्मचारी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे। लोगों का कहना है कि उक्त स्थल पर व्यर्थ बह रहे पानी को लगभग एक सप्ताह बीत चुका है, परंतु विभाग द्वारा इस समस्या का हल नहीं किया गया। ऐसी फटी हुई पाइपों से पेयजल की बर्बादी तो हो रही है, लेकिन इस क्षेत्र में दूषित जल से पीलिया आदि जानलेवा रोगों की भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोगों की मांग है कि इस फटी हुई पाइप की मरम्मत करके समस्या का निदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें