फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का रखेंगे पूरा ख्याल : अग्निहोत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)।
नादौन से भाजपा प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री ने गलोड़ के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय गलोड़ में बैठक की। भाजपा प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं को मतदान में किए शानदार कार्य के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए हमेशा तैयार रहने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।

चुनावों में पुराने कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद तथा नए कायकर्ताओं के जोश एवं एकजुटता से भाजपा को गलोड़ क्षेत्र में शानदार बढ़त मिलेगी और भाजपा की बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा अपनी जीत का जश्न मनाने के विषय में विधायक अग्निहोत्री ने कहा कि यह विदाई का जश्न है। चुनावों से पूर्व जश्न मनाना मूर्खतापूर्ण है। इस अवसर चुनाव प्रभारी रघुवीर सिंह ठाकुर, सह प्रभारी जैदनाथ शर्मा, जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल शर्मा, ओंकार चंद शर्मा, जेआर शर्मा, पुष्पा वर्मा और विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें