फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पीईटी भर्ती के लिए 806 अभ्यर्थियों ने दिए साक्षात्कार

विज्ञापन
हमीरपुर स्कूल में पीईटी बैचवाइज भर्ती के लिए दस्तावेजों की जांच करवाते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। शारीरिक शिक्षकों (पीईटी) की बैचवाइज भर्ती के लिए वीरवार को हमीरपुर स्कूल में साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार में हमीरपुर, बड़सर और सुजानपुर के रोजगार एवं उपरोजगार कार्यालयों में पंजीकृत 806 अभ्यर्थियों ने सुबह 10 से शाम पांच बजे तक अपने दस्तावेजों की जांच करवाई। उपनिदेशक कार्यालय में तैनात जांच कमेटी ने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की रिपोर्ट तैयार की। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने कहा कि शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षकों के 355 पदों की बैचवाइज भर्ती के तहत जिले में छह शिक्षा खंडों में 18 पद भरे जाएंगे। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की रिपोर्ट शॉर्टलिस्ट के लिए निदेशालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें