फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रशिक्षुओं की पढ़ाई के लिए कोहला निवासी 79 वर्षीय सीता राम करेंगे देहदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन के कोहला गांव निवासी 79 वर्षीय सीता राम पुत्र मुंशी राम ने देहदान की इच्छा जताकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। सीता राम बीएसएनएल विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। सीता राम के पुत्र विनोद खावला ने कहा कि उनके पिता ने पिछले दिनों ही अपने इस निर्णय की जानकारी दी थी। पहले तो परिजनों ने सामाजिक रीति रिवाजों सहित धर्म एवं संस्कृति का हवाला देकरउन्हें इस निर्णय पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया परंतु सीता राम की समाज के प्रति समर्पण की भावना के आगे पूरा परिवार नतमस्तक हो गया। इसके बाद उनकी पत्नी सरोज बाला, दोनों पुत्रों विनोद खावला तथा रजनीश और परिवार के अन्य सदस्यों ने सीता राम के इस निर्णय को पूरा सम्मान देते हुए इसे आदरपूर्वक स्वीकार कर लिया। विनोद खावला ने बताया कि पारिवारिक निर्णय के बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एनाटॉमी विभाग के साथ संपर्क किया। जहां से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर कविता नंदा ने उन्हें पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। इससे वह काफी संतुष्ट हुए। इस संबंध में पंजीकरण करवा दिया गया है। सीताराम ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षुओं की पढ़ाई के लिए वह देहदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें