फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिवानी जसवाल कैप्टन पद पर पदोन्नत

विज्ञापन
मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में कैप्टन पद पर पदोन्नत हुई शिवानी अपने परिजनों के साथ। स्रोत : जागरूक
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत पटलांदर के गांव जीहड़ की बेटी शिवानी जसवाल ने भारतीय सेना की मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में कैप्टन पद पर पदोन्नत होकर अपने जिले का नाम रोशन किया है। शिवानी जसवाल पुत्री राज कुमार कानूनगो इस समय एमएनएस बंगलूरू में सेवाएं दे रही हैं। शिवानी ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में लगातार दो साल तक लेफ्टिनेंट के पद पर रहकर देश की उत्कृष्ट सेवा की। उनकी इसी कर्तव्यनिष्ठा और बेहतरीन कार्यशैली को देखते हुए उन्हें कैप्टन पद पर पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें