फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर जिले की 82 ग्राम पंचायतों में 77.22 फीसदी मतदान

विज्ञापन
मोरसू सुल्तानी पंचायत से प्रधान पद जीतकर रचना देवी ने 70% वोट लेकर रचा इतिहास। इससे पहले रचना देवी ?
विज्ञापन
हमीरपुर। पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव में हमीरपुर जिले की 82 ग्राम पंचायतों में 77.22 प्रतिशत मतदान हुआ। यह पहले चरण के मुकाबले ढाई फीसदी अधिक रहा। पहले चरण में 17 जनवरी को जिले की 85 ग्राम पंचायतों में हुए मतदान की प्रतिशतता 75.77 रही थी। मंगलवार को दूसरे चरण में जिले की 82 पंचायतों के कुल 1,22,448 मतदाताओं में से 94,834 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 50,364 महिलाएं और 44,470 पुरुष मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देवाश्वेता बनिक ने बताया कि कोरोना संकट के मद्देनजर विशेष सावधानियों के साथ जिला के 6 विकास खंडों की 82 ग्राम पंचायतों के कुल 476 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे मतदान आरंभ हुआ। मतदान के प्रति आम मतदाताओं के बीच सुबह से ही काफी उत्साह दिखा। उपायुक्त ने बताया कि 10 बजे तक लगभग 16.96 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। दोपहर 12 बजे तक लगभग 38.64 फीसदी और दोपहर बाद 2 बजे तक 61.40 फीसदी वोट पड़ गए थे।
मतदान की समाप्ति तक 82 पंचायतों में वोटिंग की प्रतिशतता 77.45 रही। विकास खंड बिझड़ी की 17 पंचायतों में 72.75, विकास खंड नादौन की 20 पंचायतों में 79.03, विकास खंड बमसन की 17 पंचायतों में 79.21, विकास खंड भोरंज की 13 पंचायतों में 78.58, विकास खंड हमीरपुर की 8 पंचायतों में 79.96 और विकास खंड सुजानपुर की 7 पंचायतों में 76.75 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें