फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुगम केंद्र में अब महज 15 दिन ही होंगे बिल जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मिनी सचिवालय हमीरपुर के सुगम केंद्र में 15 दिन ही बिजली बिल जमा हो रहे हैं। बोर्ड में कर्मचारियों की कमी के चलते माह में महज 15 दिन ही कर्मचारी काउंटर पर बिजली बिल जमा करने बैठ रहा है। यह कर्मचारी 15 तारीख के बाद काउंटर पर बैठ रहा है। जबकि, एक से 15 तारीख तक काउंटर बंद रह रहा है। 1 से 15 तारीख तक सुगम केंद्र में बिल जमा करवाने आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस कारण लोगों को बिल जमा करवाने के लिए उपमंडल-2 कार्यालय में जाना पड़ रहा है। सुगम केंद्र में बिजली बिल काउंटर को पहले तो विभाग ने पूरी तरह बंद ही कर दिया था, लेकिन मार्च माह में लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने काउंटर को दोबारा शुरू किया। अब महज 15 दिन ही यह काउंटर चल रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के ऊपरी बाजार सहित नजदीकी पंचायतों और जिलाभर की अन्य पंचायतों से हमीरपुर आने वाले लोग अपने बिजली बिल इसी सुगम केंद्र के काउंटर पर जमा करवाते हैं। 15 दिन ही काउंटर खुलने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों में विधि चंद, अभिषेक शर्मा, संतोष कुमार, अरुण कुमार आदि ने बोर्ड से काउंटर पर पूरा माह बिजली बिल जमा करवाने की सुविधा देने की मांग उठाई है। इस संदर्भ में बिजली मंडल हमीरपुर के अधिशाषी अभियंता केके भारद्वाज का कहना है कि कर्मचारियों की कमी के कारण बिजली बिल जमा करवाने के 15 दिन रखे गए हैं। 15 तारीख के बाद ही अधिकतर बिल जमा होते हैं तो अंतिम तीन सप्ताह ही बिल जमा करवाने के लिए रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें