फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। विधानसभा के अंतर्गत गारली में बुधवार को अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ भाजपा मंडल बड़सर का सम्मेलन आयोजित किया गया। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुदेश कुमार और अन्य पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष चंदू लाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुराग ठाकुर के साथ पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, बड़सर मंडल प्रभारी अजय शर्मा, ओबीसी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुखदेव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में सभी पदाधिकारियों को लोकसभा चुनावों को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने केंद्र सरकार के 5 साल के कार्यकाल में चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर इस सम्मेलन में अनुसूचित जाति मोर्चा तथा अनुसूचित जनजाति समुदाय के कल्याण के लिए सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं के पंफ्लेट भी वितरित किए गए। अनुराग ठाकुर ने उपस्थित लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे विस्तार से बताया। इस कार्यक्रम के दौरन अनुसूचित जाति के सात लोगों ने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें