हमीरपुर। सीनियर सिटीजन काउंसिल की बैठक बुधवार को हमीरपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता काउंसिल प्रधान शंकर दास भारद्वाज ने की। बैठक में वर्ष 2019-20 के लिए 1,11,20000 का बजट पारित किया गया। इस बजट में कर्मचारियों के वेतन पर 6 लाख रुपये, गरीब लोगों को दवाई देने और मेडिकल कैंप लगवाने के लिए 10 लाख रुपये, बच्चों की पढ़ाई के लिए 20 लाख, रोगियों के भोजन के लिए 25 लाख और भोजन भंडार की तीसरी मंजिल में कमरों का निर्माण और टीन डालने के लिए 25 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ गीता जयंती के लिए एक लाख रुपये, अग्नि पीड़ित परिवारों और गरीब कन्याओं की शादी के लिए 10 लाख रुपये, जिले की गोशालाओं को चारा देने के लिए पांच लाख रुपये, बिजली का बिल, मशीनरी की मरम्मत और सीए की फीस के लिए 3.20 लाख रुपये, आपदा राहत के लिए 4 लाख रुपये और अन्य फुटकर खर्च के लिए एक लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान तारा चंद, उपप्रधान ओम प्रकाश शर्मा, सचिव विजय कुमार पुरी, प्रेस सचिव सत्य पाल शर्मा, ओम प्रकाश टेकड़ा, हंसराज शास्त्री, सलाहकार भगवान दास शास्त्री और दीना नाथ भारद्वाज उपस्थित रहेे।