हमीरपुर। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हमीरपुर में 32वीं एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक सुमन रावत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सिविल इंजीनियरिंग तीसरे वर्ष के छात्र ओम प्रकाश ठाकुर और आर्किटेक्चर में तीसरे वर्ष की छात्रा दिव्या सिंह को सर्वश्रेष्ठ धावक घोषित किया गया। इस दौरान संस्थान के प्राध्यापक स्टाफ और प्रशिक्षुओं के बीच एक टक ऑफ वार इवेंट का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर एनआईटी के निदेशक डॉ. विनोद यादव, रजिस्ट्रार डॉ. सुशील चौहान, स्टूडेंट एक्टिविटी के एसोसिएट डीन डॉ. प्रदीप कुमार, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. एएस सिंघा, खेल अधिकारी आरके जमाल्टा समेत अन्य प्राध्यापक और प्रशिक्षु इंजीनियर मौजूद रहे। सुमन रावत ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छात्रों को हार और जीत दोनों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हालांकि पराजित होने से थोना तनाव जरूर होता है लेकिन, एक अच्छा खिलाड़ी वह है, जो कमियों को दूर करे और असफलता से सबक ले।