फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में नहीं हो रहे थायराइड के टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में थायराइड के टेस्ट नहीं हो रहे हैं। अस्पताल की सरकारी लैब में यह टेस्ट न होने के कारण लोगों को निजी लैबों में महंगे दामों पर यह टेस्ट करवाना पड़ रहा है। इससे लोगों को आर्थिक हानि के साथ परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। वहीं सबसे ज्यादा हानि बीपीएल मरीजों को हो रही है। सरकारी लैब में यह टेस्ट बीपीएल मरीजों के लिए निशुल्क होता है, लेकिन अस्पताल में टेस्ट न होने के कारण गरीब परिवारों को बाहरी लैबों में अधिक रुपये खर्च कर यह टेस्ट करवाना पड़ रहा है। गरीबों के लिए सरकार की ओर से चलाई गई योजनाओं का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उन्हें उचित लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना तीन से चार दर्जन लोग ऐसे आते हैं जिन्हें चिकित्सक थायराइड का टेस्ट लिखते हैं। इनमें से कई मरीज ऐसे होते हैं जो खुद इसकी जांच करवाने के लिए अस्पताल पहुंचते हैं लेकिन, लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिल रही है। अस्पताल के भीतर थायराइड टेस्ट 300 रुपये में हो जाता है जबकि, निजी लैबों में इसके 500 से 700 रुपये चुकाने पड़ते हैं। लोगों में रमेश कुमार, विनोद कुमार, देव राज, ज्योति, देश राज, वीना आदि ने अस्पताल में थायराइड टेस्ट की सुविधा देने की मांग उठाई है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि अस्पताल में थायराइड के टेस्ट क्यों नहीं हो रहे हैं, इसका पता लगाया जाएगा। जल्द ही अस्पताल में यह सुविधा लोगों को मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें