फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग को जल्द मिलेंगे 16 एलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग को जल्द ही 16 भाषा अध्यापक मिलेंगे। बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया के बाद अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग इन अध्यापकों की तैनाती में लगा है। मार्च माह के शुरू में जिले के स्कूलों में यह अध्यापक अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। इससे पूर्व कमीशन के आधार पर 13 भाषा अध्यापकों के पद भरे गए हैं। इसके बावजूद जिले के स्कूलों में भाषा अध्यापकों के कुल 32 पद खाली चल रहे हैं। अब इन 32 खाली पदों के लिए विभाग ने बैचवाइज आधार पर 16 शिक्षकों के साक्षात्कार और दस्तावेजों संबंधी प्रक्रिया पूरी कर ली है। इन शिक्षकों की तैनाती जल्द ही खाली पदों वाले स्कूलों में की जाएगी।
विज्ञापन

इन शिक्षकों की तैनाती के बाद भी 16 भाषा शिक्षकों के पद खाली रह जाएंगे। शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ती है। भाषा अध्यापकों की कमी के कारण स्कूल में हिंदी विषय को अन्य अध्यापक पढ़ा रहे हैं। बहरहाल 16 अध्यापक मिलने के बाद अब अध्यापकों की कमी आधी दूर होगी। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप कुमार का कहना है कि बैचवाइज आधार पर 16 पदों को भरा गया है। मार्च माह के शुरू में अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देकर खाली सीटों वाले स्कूलों में ज्वाइन करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें