फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंकियों के अड्डों को ध्वस्त करने पर जिलाभर में फोड़े पटाखे, मिठाई बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
वायु सेना की कार्रवाई के बाद जिला भर में लगे भारत माता की जय के नारे
विज्ञापन

आतंकियों के अड्डों को ध्वस्त करने पर जिला भर में फोड़े पटाखे, मिठाई बांटी
पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों ने सराही एयरफोर्स और सरकार की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन/सुजानपुर/बड़सर/बिझड़ी/हमीरपुर। भारतीय वायु सेना की ओर से मंगलवार तड़के पाकिस्तान की सीमा में घुस कर पुलवामा हमले के बदले की गई कार्रवाई पर जिला भर के लोगों ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। इसी कड़ी में जिल के कई इलाके भारत माता की जय और पुलवामा शहीद अमर रहे के नारों से गूंज उठे। गांधी चौक हमीरपुर पर भाजयुमो इकाई हमीरपुर ने प्रदर्शन कर भारत माता की जय और शहीद अमर रहें के नारे लगाए। इस मौके पर पटाखे भी फोड़े गए। वही ंहिम-आंचल पेंशनर्स संघ हमीरपुर के जिला प्रधान केसी गौतम ने वायु सेना की ओर से आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने की कार्रवाई का स्वागत किया। उन्होंने सेना के साथ केंद्र सरकार का भी धन्यवाद किया है। सुजानपुर शहर के सिद्धू चौक पर युवाओं ने लड्डू बांट कर खुशी जाहिर की। भारतीय वायु सेना की ओर से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक से पूर्व सैनिकों और आम नागरिकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

वहीं, बड़सर, बिझड़ी और चकमोह आदि स्थानों पर लोगों ने भारतीय वायु सेना की इस कामयाबी के लिए मिठाइयां बांटी। पूर्व सैनिक सुरेंद्र सोनी, कैप्टन सदाराम, कैप्टन शंभु राम, कैप्टन मोहन लाल, कैप्टन रतन चंद शर्मा, सूबेदार विजय सिंह ठाकुर आदि ने कहा कि एयर फोर्स ने 40 जवानों की कायरता पूर्ण की गई हत्या का बदला ले लिया है। भारतीय वायु सेना की ओर से आतंकवादियों के परीक्षण केंद्रों पर हवाई हमला कर उन्हें ध्वस्त करने पर नादौन शहर के लोगों ने मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े। भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक जोशी, नादौन शहरी इकाई अध्यक्ष शुभम कपिल, ओंकार शर्मा, नीरज जैन, आशु मेहरा आदि ने सेना की कार्रवाई की सराहना की। भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के परीक्षण केंद्रों पर हवाई हमला कर उन्हें ध्वस्त करने पर बार कांउसिल नादौन ने मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर अरुण शाद, प्रवेश जंवाल, पंकज चौधरी, मुनीष राणा, अरुण राहड़, गौरव परमार, चंद्रशेखर, अरविंद धीमान, सुरेश शर्मा, सुधीर, अविनाश, प्रियंका शर्मा, किरण चौधरी, समिता, नीलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें