फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर पंचायत में बनेगा लोक भवन : कंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। ताल स्टेडियम बिझड़ी में पंचायत प्रतिनिधि एवं युवा सम्मेलन का आयोजन विकास खंड बिझड़ी की तरफ से किया गया। इसमें पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर और सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

विकास खंड अधिकारी चंद्रवीर सिंह ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि राज्य की सभी पंचायतों को 30 दिसंबर से पहले समेकित ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत अब 260 विभिन्न तरह के विकास कार्य करवाने के लिए स्वीकृति भी प्रदान की गई है। कंवर ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में एक-एक लोक भवन के निर्माण का प्लान तैयार किया गया है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शादी समारोह या अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने बिझड़ी पंचायत समिति सभागार के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की।
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए 14वें वित्त आयोग के तहत विकास कार्यों के लिए काफी बजट मुहैया करवाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पंचायतीराज प्रतिनिधियों के मानदेय मे बढ़ोत्तरी करके पंचायतीराज के प्रतिनिधियों का मान बढ़ाया है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण प्रदान कर महिलाओं को पंचायतीराज में अपनी सफल भूमिका निभाने का अवसर दिया था।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए डॉ. सुनील चंदेल, बीडीओ चंद्रवीर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, एसडीएम विशाल शर्मा, तहसीलदार बिझड़ी प्रेम सिंह भाटिया, बीडीसी चेयरमैन अंजू चंदेल, ठाकुर जुगल किशोर, कुलदीप ठाकुर, डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर सहित पंचायत प्रतिनिधि व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें