अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी टौणी देवी के तहत पटनौण में एक अधेड़ व्यक्ति टिपर की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया है। घायल को टौणी देवी अस्पताल पहुुंचाया गया। जहां से उसे हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन, वहां पर हालत को गंभीर देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
काका राम पुत्र नरैणु राम (50) निवासी संगरोह मंगलवार देर शाम एक टिपर के नीचे लेटकर मरम्मत का कार्य कर रहा था। इतने में अचानक टिपर आगे की ओर चल पड़ा। मरम्मत का कार्य कर रहे अधेड़ के शरीर की एक तरफ टिपर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को टौणीदेवी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी हालत नाजुक देख कर मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया। पुलिस चौकी प्रभारी टौणी देवी ज्ञान चंद ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।