फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया से पंचायतों में विकास कार्यों का जोरदार विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विकास खंड हमीरपुर के समस्त पंचायत प्रधानों ने बुधवार को एक अहम बैठक कर सरकार के उस निर्णय का विरोध जताया है जिसमें कहा गया है कि पंचायतों में होने वाले कार्य अब टेंडर प्रक्रिया से करवाए जाएंगे। प्रधानों ने कहा कि यदि पंचायतों के कार्य टेंडर प्रक्रिया से करवाए जाते हैं तो स्थानीय लोगों का रोजगार छिन जाएगा। सरकार यदि टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से पंचायतों के कार्य करवाएगी तो पंचायत में मनरेगा के तहत काम करने वाले दिहाड़ीदारों को काफी परेशानी होगी। इसलिए पंचायतों में विकास कार्य जिस प्रकार से होते थे, उन्हें वैसे ही होने दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

पंचायत प्रधानों ने कहा कि पंचायत स्तर पर करवाए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान स्वयं पंचायत प्रतिनिधि रखते हैं। पंचायत स्थानीय लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखकर समय पर कार्यों को पूरा करवाती है। पंचायत जो भी कार्य करवाती है, उसमें पंचायत के लोगों का हित सर्वप्रथम होता है और दूसरा पंचायत किसी तरह के मुनाफे या स्वार्थ को नहीं देखती है। जबकि यदि टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से काम ठेकेदार करेंगे तो उनकी कार्य प्रणाली मुनाफा हासिल करने की होगी। प्रधानों ने कहा कि सरकार के इस फरमान का विरोध ब्लॉक के सभी प्रधान कर रहे हैं। अत: सरकार से और पंचायती राज विभाग से आग्रह है कि इस निर्णय को वापस लेकर चुने हुए प्रतिनिधियों की साख पर सवालिया निशान न लगाया जाए। अगर यह निर्णय लागू होता है तो पंचायती राज संस्थाओं के साथ अन्याय होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार से वंचित होने का मलाल होगा। इस अवसर पर नाल्टी पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश, दडूही पंचायत की प्रधान ऊषा बिरला, अणू पंचायत प्रधान सुरेंद्र मिन्हास, सासन पंचायत प्रधान राखी जसवाल, ख्याह पंचायत प्रधान सीमा धीमान, बल्ह पंचायत प्रधान रघुबीर सिंह, झनियारा पंचायत प्रधान ओमा देवी, नेरी पंचायत प्रधान पुष्पा ठाकुर, कुठेड़ा पंचायत प्रधान अमन जसवाल, मति तिहरा प्रधान गुरुदेव जगोता सहित हमीरपुर ब्लॉक के समस्त प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें