जलाड़ी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जलाड़ी के छात्र-छात्राओं का अंडर-19 जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन रहा। शारीरिक शिक्षक राम लाल संधू ने कहा कि स्कूल के छात्र शिवम चंदेल का कबड्डी और कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कुश्ती में शिवाली शर्मा ने 55 किलोग्राम वर्ग, आरती परमार ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में, गरिमा परमार ने 61 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। जबकि कल्पना परमार ने 50 किलोग्राम, दीक्षा परमार ने 61 किलोग्राम और शालिनी परमार ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य रेणु कौशल और एसएमसी प्रधान कुलजीत परमार ने पदक जीतने वाले बच्चों को बधाई दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। इसके मौके पर राकेश वर्मा, राजेश कुमार, अशोक कुमार, संदीप आनंद, आशीष धीमान, सलमा, रीता, सीमा, अमित, कमलेश, मनोज कुमार, वंदना, मीनाक्षी, पूनम सहित कार्यालय अधीक्षक कुलदीप शर्मा उपस्थित रहे।