फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में झगडिय़ाणी की भावना प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला डुग्घा में आयोजित खंडस्तरीय प्राथमिक क्रीड़ा संघ की प्रतियोगिता का समापन वीरवार को हुआ। इसमें भाजपा नेता प्यारे लाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में खंड हमीरपुर के स्कूलों के करीब 300 बच्चों ने भाग लिया। लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में बोहणी जोन प्रथम, कुठेड़ा जोन द्वितीय, खो-खो में कुठेड़ा जोन प्रथम, बोहणी जोन द्वितीय, 50 मीटर दौड़ में कार्तिक शर्मा कुठेड़ा प्रथम, अंश डोगरा मुठान द्वितीय, 500 मीटर दौड़ में अरमान नालटी प्रथम, विनय शर्मा नालटी द्वितीय, एक सौ मीटर दौड़ में दीपक नडियाणा सडियाणा प्रथम, मन्नत शर्मा ललीण प्रथम, दो सौ मीटर दौड़ में दीपक साईं प्रथम, विजय चौहान द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

वहीं लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में नालटी जोन प्रथम, कुठेड़ा जोन द्वितीय, 50 मीटर दौड़ में नीरज नडियाणा सडियाणा प्रथम, रीतू घिरथेड़ी द्वितीय, एक सौ मीटर दौड़ में रितू घिरथेड़ी प्रथम, वंशिका बोहणी द्वितीय, दो सौ मीटर में रितु प्रथम और स्नेहा कुठेड़ा द्वितीय स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ में भावना झगड़ियाणी प्रथम स्थान पर रही। मुख्यातिथि ने सभी विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर दिले राम शर्मा, उधो राम शर्मा, उत्तम चंद, शंभू राम, प्रेम चंद, त्रिलोक सिंह, निर्मला पटियाल, पुरुषोत्तम चंद, पृथ्वी राज सहित विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें