फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में कार्यरत प्रधानाचार्यों को शीघ्र नियमित किया जाए : मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल शिक्षक मंच ने प्रदेश सरकार से प्रदेश में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत प्रधानाचार्यों को शीघ्र ही नियमित करने की मांग की है। मंच के संयोजक सदस्यों अश्वनी भट्ट, संजय मोगू, अनिश बन्याल, तपिश थापा, विजय, संजीव राणा और अजय चौधरी ने कहा कि प्रधानाचार्यों की 2011 से प्लेसमेंट के आधार पर पदोन्नतियां की जा रही है। ऐसी स्थिति में विभाग प्रधानाचार्य के पद पर कार्य तो ले रहा है लेकिन, प्रधानाचार्य के पद का वेतनमान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

इस अस्थायी व्यवस्था से न केवल प्रधानाचार्यों का आर्थिक शोषण हो रहा है बल्कि उन्हें अन्य स्थानों पर प्रतिनियुक्ति करवाने और आवेदन करने में भी समस्याएं आ रही हैं। शिक्षक मंच ने शिक्षा मंत्री से प्रदेश की पाठशालाओं में कार्यरत प्रधानाचार्यों की नियुक्तियों को शीघ्र नियमित करने की मांग उठाई है ताकि, पिछले दस वर्षों से आर्थिक और मानसिक परेशानी झेल रहे प्रधानाचार्यों को राहत दी जा सके। मंच ने कहा कि प्रदेश के पूर्व सैनिकों को असंवैधानिक तौर पर दी गई पदोन्नतियों को भी शीघ्र समाप्त करते हुए उन्हें उनके मूल पदों पर वापस भेजा जाए ताकि, उनके स्थान पर योग्य अध्यापकों को पदोन्नति दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें