फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच न होने पर भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते उप महाल विकास नगर में सौ कनाल सरकारी भूमि के फर्जीवाड़े में निष्पक्ष जांच को लेकर ग्रामीण एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे। ग्रामीणों में फिल्लू राम ने बताया कि शनिवार को वह अकेले ही भूख हड़ताल पर रहे, जबकि शेष ग्रामीण उनके साथ मौजूद रहे। अगर भूमि के फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच नहीं होती है तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे। ग्रामीणों ने विकास नगर में 100 कनाल सरकारी भूमि को मलकीयत में तबदील कर रसूखदारों की ओर से उसे करोड़ों रुपये में बेचने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को एसडीएम हमीरपुर शिल्पी बेक्टा ने इसकी जांच शुरू भी कर दी है। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को मौैके पर जाकर विवादित भूमि का निरीक्षण किया। उनके साथ राजस्व और बंदोबस्त विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा को भी इस बारे में शिकायत पत्र सौंपा है। विकास नगर के रहने वाले फिल्लू राम ने कहा कि कुछ रसूखदारों ने करीब सौ कनाल सरकारी जमीन मलकीयत भूमि में तबदील कर उसे लगभग 15 करोड़ रुपये में बेच दिया है। उन्होंने इस मामले की जांच निष्पक्ष करने की मांग को लेकर एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की। रविवार को वह इस हड़ताल को खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मामले की जांच निष्पक्ष नहीं हुई और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें