हमीरपुर। पंचायत समिति एवं विकास खंड सुजानपुर टिहरा में मनरेगा योजना के अंतर्गत रोजगार सेवकों (अनुबंध आधार पर) के तीन रिक्त पद भरे जाने हैं। इच्छुक प्रार्थी शैक्षणिक योग्यता, हिमाचली प्रमाणपत्र, आयु प्रमाणपत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, अपंगता प्रमाणपत्र बीपीएल प्रमाणपत्र सहित मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायत समिति सुजानपुर के कार्यालय में 16 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
रोजगार सेवक के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो होना अनिवार्य है। उसका कंप्यूटर का कम से कम 1 वर्ष का कोर्स मान्यता प्राप्त संस्थान से होना भी जरूरी है। प्रार्थी की आयु आवेदन के वर्ष अथवा 1 जनवरी 2018 को 18 से 45 की होनी चाहिए तथा हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए। चयनित होने पर मानदेय मनरेगा स्कीम के 6 प्रतिशत प्रशासकीय व्यय से 5000 प्रतिमाह व सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायत समिति सुजानपुर टिहरा मनीष सोनी ने बताया कि कि मेरिट 100 अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।