टीम काे सम्मानित करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
सलौणी (हमीरपुर)। शिवा यूथ क्लब कुल्हेड़ा की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शनिवार को हुआ। इस मौके पर दीनदयाल अंत्योदय समिति के अध्यक्ष और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य राकेश बबली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कुल्हेड़ा और सरोह की टीम के बीच हुआ।
इसमें सरोह की टीम ने कुल्हेड़ा को हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम सरोह को 11 हजार रुपये और उपविजेता टीम कुल्हेड़ा को 7100 रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपनी ओर से यूथ क्लब कुल्हेड़ा को 5000 रुपये दिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे और पढ़ाई और खेलों पर बराबर ध्यान दे। इस मौके पर शिवा यूथ क्लब के सदस्य विशाल पठानिया, नवनीत पठानिया, डा. संजीव पठानिया, यशपाल सहित अन्य मौजूद रहे।