हमीरपुर। लेफ्टिनेट नरेण मेमोरियल पब्लिक स्कूल घड़ोह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में केंद्रीय विद्यालय संगठन से सेवानिवृत्त शिक्षक संतोष राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा व स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में स्कूली बच्चों ने गीत कंधों से मिलते हैं कंधे कदमों से कदम मिलते हैं... पर देश भक्ति की अलख जगाई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने गिद्दा, पहाड़ी नाटी आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, डिजिटल इंडिया, स्वच्छता पर नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सालभर की गतिविधियों व उपलब्धियों को अभिभावकों के समक्ष रखा। मंच का संचालन अरुण, सुजाता व सूजल शर्मा ने किया। मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले मेधावी छात्रों व बोर्ड की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सूजल शर्मा को बेस्ट ब्वॉय व सायिका को बेस्ट गर्ल से नवाजा गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कैप्टन शेर सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, प्रीतम चंदेल, किशोरी लाल, पूर्व प्रधान विमला ठाकुर, शीला देवी, सेवा सिंह, मोहित, संजय सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।