हमीरपुर। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। संघ प्रधान वीरेंद्र चौहान, महासचिव नरेश महाजन, वरिष्ठ उपप्रधान सुनील शर्मा, दलेर जसवाल, रितेश शर्मा, रिपिन परमार, अजय कुमार, धर्मपाल गौतम, मनोज कुमार, सुशील कुमार, सहित अन्य शिक्षकों ने नई सरकार से लंबित मांगों को प्राथमिकता के आधार पूरा करने की मांग की है। संघ के प्रदेश प्रेस सचिव राजेश गौतम ने कहा कि नई सरकार शिक्षकों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करे। शिक्षकों के सभी वर्गों की वेतन विसंगतियों को शीघ्र हल करे। शिक्षकों की प्रमोशन के लिए अनुबंध काल को भी जोड़ा जाए। संघ को आशा है नई सरकार शिक्षकों की मांगों को पूरा करेगी।