फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज में खराब आटे की शिकायत पर विभाग ने भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब आटे की शिकायत पर विभाग ने भरे सैंपल
विज्ञापन

विभाग के जिला नियंत्रक ने टीम सहित भोरंज क्षेत्र में की कार्रवाई
बाहन्वीं कस्बा में आटे की सप्लाई को आई गाड़ी से लिए सैंपल
विभाग ने बीते एक माह में डिपुओं व दुकानों से भरे 11 सैंपल, जांच के लिए भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। उपमंडल भोरंज में खाद्य आपूर्ति विभाग ने लोगों की शिकायत पर आटे के सैंपल भरे हैं। विभाग के जिला नियंत्रक ने अपनी टीम सहित उपमंडल का दौरा कर बाहन्वीं कस्बा में सप्लाई की गाड़ी से आटे के सैंपल भरे हैं। विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए शिमला भेज दिए हैं।
उपमंडल भोरंज के लोग पिछले कुछ समय से खराब व अधिक गेहूं के बुरादे वाले आटे की सप्लाई होने की शिकायत कर रहे थे। लोगों ने इस बारे में विभाग को अवगत करवाया। आटे की गुणवत्ता पर लोगों द्वारा सवाल उठाए जा रहे थे। लोगों का कहना है कि दस किलोग्राम आटे में करीब तीन से चार किलोग्राम चोकर निकल रहा है। हालांकि आटे से गेहूं का बुरादा निकलना संभव है, लेकिन ज्यादा मात्रा में बुरादा निकलना आटे की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। विभाग ने शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही विभाग ने बीते एक माह में पूरे जिला के डिपुओं व दुकानों से खाद्य पदार्थों के 11 सैंपल भरे हैं। इन सैंपलों को भरकर विभाग ने जांच के लिए भेज दिया है। जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही इन पदार्थों की गुणवत्ता का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभाग नरेंद्र धीमान का कहना है कि भोरंज से मिलने वाली शिकायतों के आधार पर आटे के सैंपल भर कर जांच के लिए भेज दिए हैं। वहीं बीते एक माह में विभाग ने जिलाभर में खाद्य पदार्थों के 11 सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें