फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलान्यास के डेढ़ वर्ष बाद भी भोटा में सीवरेज लाइन कार्य नहीं हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक कुमार
विज्ञापन

भोटा(हमीरपुर)। उपतहसील भोटा में शिलान्यास के डेढ़ वर्ष बाद भी सीवरेज लाइन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। फरवरी 2016 में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कस्बा की सीवरेज योजना का शिलान्यास किया था। योजना का शिलान्यास होने के डेढ़ वर्ष तक भी विभाग व नगर पंचायत सीवरेज लाइन नहीं बिछा पाए हैं। इस योजना के लिए 8.96 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई। बजट व शिलान्यास होने के बाद भी भोटा के लोगों को सीवरेज योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
लोगों ने इसके लिए विभाग व सरकार की कार्यप्रणाली के प्रति रोष व्यक्त किया है। लोगों में पवन कुमार, अनिल कुमार, श्याम लाल, विजय कुमार, राजकुमार, नरेश, राजेंद्र कुमार, रूलिया राम, आदि का कहना है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने डेढ़ वर्ष पहले योजना का शिलान्यास किया था, लेकिन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सका है। जिस कारण लोगों ने सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन नहीं मिली : लखनपाल
इस बारे में सीपीएस एवं स्थानीय विधायक इंद्र दत्त लखनपाल का कहना है कि सीवरेज योजना के लिए 8.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिनमें से डेढ़ करोड़ रुपये नगर पंचायत के पास पहली किश्त के रूप में आ गए हैं। मार्च 2017 में 50 लाख रुपये आईपीएच विभाग के पास जमा करवाए गए हैं। विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। जिस कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया था, लेकिन अब लंबरी गांव में ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जगह मिल गई है। जल्दी ही सीवरेज योजना का कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का कहना है कि भाजपा सरकार आते ही भोटा में सीवरेज योजना का निर्माण करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें