नादौन/हमीरपुर। जिलेभर में शनिवार को टीजीटी नॉन मेडिकल और टीजीटी एलटी की परीक्षा का आयोजन किया। सुबह के सत्र में टीजीटी नॉन मेडिकल और शाम के सत्र में टीजीटी एलटी की परीक्षा आयोजित हुई। कन्या विद्यालय हमीरपुर में सुबह टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा के लिए 110 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 91 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 19 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य विजय गौतम ने कहा कि परीक्षा शांति पूर्ण ढंग में संपन्न हुई।
बाल स्कूल हमीरपुर में सुबह टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा के लिए 180 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए थे। इसमें से 159 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 21 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शाम के सत्र में टीजीटी एलटी की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 172 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 153 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 19 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने कहा कि परीक्षा से पूर्व सभी कमरों को सैनिटाइज किया गया। गेट पर प्रत्येक अभ्यर्थी की थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजेशन करवाई गई। नादौन के कन्या विद्यालय में भी सभी उचित नियमों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न की गई और सभी अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा के संचालन के लिए नियमों का पालन करके सहयोग प्रदान किया। इस केंद्र में सुबह 120 में से 115 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल में 118 में से 105 अभ्यर्थियों और शाम को हुई एलटी की परीक्षा में 92 में से 84 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। यह दोनों परीक्षाएं सभी कोविड-19 से संबंधित नियमों का पालन करते हुए ली गई। तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने दोनों ही परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसमें सभी प्रकार की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जांच पड़ताल की।