फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 68 और लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
नाहलवीं में ग्रामीणों के कोरोना सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को 68 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आरटी-पीसीआर में 31 और रैपिड एंटीजन टेस्ट में 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में गांव मनसूई के 9 लोग, सलौणी क्षेत्र के गांव कुढार के 6 और भरेड़ी क्षेत्र के गांव चत्रयाल के 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

हमीरपुर के वार्ड नंबर-8, गांव नारा, समैला और अंबेड़ी में 2-2 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर, मट्टनसिद्ध, पांडवीं और कुलहेड़ा क्षेत्र के गांव डुगवार में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1514 सैंपल लिए गए, जिनमें से 37 पॉजिटिव निकले। रंगस के निकटवर्ती गांव हरा चमरारा में 13 लोग और गांव लगदेवी तथा नघूं में 4-4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बेला, वार्ड नंबर-2 सुजानपुर और गांव डुगली में 2-2 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा झनियारी, बणी क्षेत्र के गांव ठाणा, ढनवान, भौर, कांगड़ा जिले के गांव हसोल, नादौन, पटलांदर क्षेत्र के गांव भुगोल, मनयाणा, बसंतपुर और कांगड़ा जिले के कोसरी क्षेत्र के गांव जलाड़ी में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें