फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई बणी में प्रथम राउंड के बाद 66 सीटें खाली

Wed, 13 Aug 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सीटें भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। आईटीआई बणी में प्रथम राउंड की काउंसलिंग के बाद 66 सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन

प्रथम रांउड में 38 सीटें ही भरी गई हैं। यहां पर चार ट्रेडों में कुल 104 सीटें भरी जाएंगी। सबसे कम सीटें सिलाई और वेल्डर ट्रेड में भरी गई हैं। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 40 सीटें भरी जानी हैं। अब तक 16 सीटें भर गई हैं। कोपा ट्रेड में 24 में से 16 सीटें भरी जा चुकी हैं।
इसके अलावा सिलाई ट्रेड में 20 में से तीन सीटें भरी हैं। वेल्डर ट्रेड में भी 20 में से तीन ही सीटें भरी हैं। फीटर ट्रेड की यहां पर एक यूनिट है। दो साल का कोर्स होने के कारण एक साल छोड़कर इस ट्रेड में एडमिशन होती है। आईटीआई बणी के प्राचार्य राजेश ने बताया कि प्रथम राउंड में 38 सीटें भरी जा चुकी हैं। दूसरे राउंड की काउंसलिंग करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सीटें भरकर कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

आईटीआई के पास नहीं अपना खेल मैदान

आईटीआई बणी के पास अपना खेल मैदान नहीं है। यहां पर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों का सही तरीके से खेल अभ्यास नहीं हो पाता है। हालांकि साथ में एक मैदान है। यहां पर कुछ समय के लिए खिलाड़ी जरूर अभ्यास करते हैं। प्राचार्य राजेश ने बताया कि खेल मैदान नहीं है। इसके बावजूद भी खिलाड़ियों को साथ में लगते खाली मैदान में अभ्यास करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें