फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर में 64 हेल्थकेयर वर्कर्स को लगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी शुरू हो गई है। शनिवार को सिविल अस्पताल बड़सर में 64 हेल्थकेयर वर्करों को दूसरी डोज दी गई। वहीं सोमवार से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में वैक्सीन की दूसरी डोज देने के लिए बूथ लगेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा दूसरे चरण की वैक्सीनेशन भी जारी रहेगी। दूसरे चरण की वैक्सीनेशन के तहत दस से बारह फरवरी तक 833 फ्रंटलाइन और 156 हेल्थकेयर वर्कर्स वैक्सीन लगवा चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे चरण में 2610 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन तीन दिन में 833 ही फ्रंटलाइन वर्कर्स ने वैक्सीन लगवाई है।
इसके अलावा जिले में दूसरे चरण की वैक्सीनेशन भी जारी रहेगी। हालांकि अधिकतर फ्रंटलाइन वर्कर्स वैक्सीन लगवाने से परहेज कर रहे हैं। पहले दिन दस फरवरी को जिले में 396 में से 297 ने, ग्यारह फरवरी को 810 में से 310 ने और 12 फरवरी को 226 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 156 हेल्थकेयर वर्कर्स ने वैक्सीन लगवाई। इस तरह पहले और दूसरे चरण के तहत जिले में 5462 हेल्थकेयर वर्कर्स में से 4400 ने वैक्सीन लगवाई, जबकि 2610 फ्रंटलाइन वर्कर्स में से 833 ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

हालांकि दूसरे चरण की वैक्सीनेशन अभी जारी रहेगी। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि बड़सर में शनिवार को दूसरी डोज शुरू हो गई। एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तबीयत वैक्सीन लगने के सातवें दिन खराब हुई है, जो टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। दूसरे चरण की वैक्सीनेशन जारी है।
एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की वैक्सीन लगने के 7वें दिन बिगड़ी तबीयत
एक आंगनबाड़ी वर्कर्स की कोरोना वैक्सीन लगने के सातवें दिन शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। उपमंडल सुजानपुर से संबंधित इस आंगनबाड़ी वर्कर को परिजन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां से उसे तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। जहां वह वेंटीलेटर पर भर्ती है। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें