फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहरक्षक के घर से 25 हजार नकदी साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत बेला पंचायत में शातिरों ने दो घरों के ताले तोड़ चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। एक बीपीएल परिवार के घर चोरी हुई है। वहीं, स्थानीय निवासी एक गृह रक्षक के घर भी चोरों ने सेंध लगाई है। जिसका पता बुधवार देर रात चला है। इस घर से चोरों ने करीब 25 हजार रुपये पर हाथ साफ किया है। पुलिस थाना नादौन में दर्ज करवाई अपनी शिकायत में फायर स्टेशन हमीरपुर में तैनात रमेश चंद ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम नादौन बाजार में दुकान करती है।
विज्ञापन

वह अपनी ड्यूटी से जब शाम नादौन पहुंचा तो रात करीब साढ़े आठ बजे पत्नी और बेटी को लेकर अपने घर आया। जहां बाहर का मुख्य गेट खोल कर जब अंदर देखा तो मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर पता चला कि एक कमरे की अलमारी के ताले तोड़ कर अंदर रखे 25 हजार रुपये चोरी हो गए थे। वहीं, अन्य कमरों में भी सामान बिखरा पड़ा था तथा ट्रंकों के ताले भी तोड़े गए थे। रमेश ने बताया कि उनके बेड का भी सारा सामान बाहर बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा था कि दोपहर के समय यह चोरी की गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। थाना प्रभारी महेंद्र परमार ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें