सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय होली मेले में सुरक्षा के मद्देनजर करीब 150 पुलिस कर्मी मोर्चा संभालेंगे। महिला पुलिस के साथ-साथ होमगार्ड जवान भी 24 घंटे मेले में सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रहेंगे। डीएसपी हितेश लखनपाल ने कहा कि होली मेला ग्राउंड को चार सेक्टर में बांटा जाएगा। मेले में सुरक्षा के मद्देनजर पुरुष और महिला पुलिस कर्मी तथा विशेष महिला जत्था तैनात रहेगा। जो सुरक्षा को लेकर पूरी तरह जिम्मेवारी निभाएगा। डीएसपी ने बताया कि करीब 150 जवान जिसमें होमगार्ड, पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एएसआई, एसआई मेले की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।