फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिष्का ने छोड़ा पद, तो राखी और मुकुल की हुई एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला सचिव कनिष्का के पद छोड़ने के 24 घंटे के भीतर ही जिला सचिव पद पर दो नए चेहरों की एंट्री हो गई। इसके साथ ही भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली ने जिला सचिव पद से कनिष्का चोपड़ा के इस्तीफा को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अभयवीर लवली ने कहा कि भाजयुमो जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सासन पंचायत की प्रधान राखी जसवाल और सुजानपुर मंडल से मुकुल ठाकुर को युवा मोर्चा में जिला सचिव पद सौंपा गया है। वहीं, नेहा मिश्रा को सह सचिव पद के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि जो युवा मोर्चा के लिए कार्य करेगा उन्हें मान सम्मान दिया जाएगा। जो पार्टी की ओर से काम दिया जाएगा, वह काम हर कार्यकर्ता को करना ही होगा। युवा मोर्चा हमेशा ही पढ़े-लिखे कार्यकर्ताओं को महत्व देता आया है। लेकिन, हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए। युवा मोर्चा की सभी बैठकों की जानकारी पदाधिकारियों और सदस्यों को दी जाती है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा समेत अन्य भाजयुमो पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें