टौणी देवी (हमीरपुर)। लिटल एंजल्स पब्लिक स्कूल टौणी देवी में वार्षिक पारितोषिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगलबैरी के प्रधानाचार्य दीपक पंडित ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूल प्रबंधक रणवीर सिंह के साथ प्रधानाचार्य सुमन चौहान ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट सबसे समक्ष रखी और मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
इस मौके पर बच्चों ने पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा..., सोहणी मुटियार..., ऐ मेरे वतन आबाद रहे तू... आदि गानों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। बच्चों ने नाटक के माध्यम से सोशल मीडिया के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि, स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वाले छात्रों में सक्षम, अंगिरस, साक्षी, अंकिता चौहान, इशिता चौहान, आकाश चौहान, कृतिका शर्मा, नेहा ठाकुर, अनुज गौतम, कुमारी नेहा, रितिका चौहान, आदित्य चौहान सहित अन्य शामिल रहे। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्य, छात्रों के अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।