फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ से पूर्व सुहागिन का उजड़ा सुहाग

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। जीवनसाथी की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ के व्रत से पहले एक सुहागिन का सुहाग उजड़ गया। उपमंडल भोरंज के गांव पट्टा में ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान जयपाल पुत्र हेत राम निवासी मुरादाबाद उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। करवाचौथ से पूर्व पति की मौत से पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक जय पाल दो अन्य युवकों के साथ शुक्रवार रात पौने नौ बजे ट्रैक्टर में पत्थर लेकर जाहू से पट्टा गांव जा रहा था। पट्टा गांव में तीखा मोड़ और चढ़ाई होने पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खेतों में जा गिरा। जिससे ट्रैक्टर चालक जय पाल (26) पुत्र हेत राम निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि ट्रैक्टर पर सवार साहिल पुत्र सुभाष और कुलदीप पुत्र बृज लाल निवासी जाहू, उपमंडल भोरंज जिला हमीरपुर गंभीर घायल हो गए। दोनों घायल जिला अस्पताल हमीरपुर में उपचारधीन हैं। भोरंज पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी भोरंज कुलवंत का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। जबकि दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें