नादौन (हमीरपुर)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने बेला गांव में पहुंचे अनुराग ठाकुर के समक्ष इस वर्ग के मानदेय को हरियाणा की तर्ज पर बढ़ाने की मांग की है। संगठन की प्रधान राजकुमारी सहित सरिता कुमारी, ऊषा देवी, सरोज कुमारी, सुलेखा देवी, सुमन काैंडल, मीरा देवी आदि ने सांसद को दिए ज्ञापन में कहा है कि इस पद पर काम करने वाली महिलाएं अति गरीब परिवारों से संबंधित है। उन्हें मात्र प्रतिमाह 4500 और 2200 मानदेय दिया जाता है। 42 वर्ष बाद सेवानिवृत्ति पर उन्हें खाली हाथ घर भेज दिया जाता है। उन्होंने सांसद के माध्यम से सरकार के पास मामले को उठाने और हरियाणा की तरह 11600 वेतन और सेवानिवृत्ति पर 3000 रुपये पेंशन देने की मांग की है। सांसद अनुराग ने इन महिलाओं को विश्वास दिलाया कि उनकी मांग को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।