फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगड़ों के काटने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र भोरंज के बस्सी चौक पर स्थित वर्षाशालिका में बैठी एक महिला की रंगड़ों के डंक से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उपमंडल की बधाणी पंचायत के गांव दलालड़ निवासी संतोष कुमार ी(45) सोमवार को अपनी सास का चेकअप करवाने के लिए भोरंज अस्पताल आई थी।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे जब वह वापस घर जाने के लिए बस्सी रेन शेल्टर में बैठी थी तो उसी दौरान रंगड़ों ने उसे गले पर डंक मार दिया। इससे महिला की तबीयत खराब हो गई। लोगों के सहयोग से महिला को भोरंज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी भोरंज राजीव लखनपाल का कहना है कि मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें