फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन और पेयजल टैंक से रिसाव से बाथरूं गांव को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलाड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की भदरू पंचायत के अंतर्गत पड़ते बाथरूं गांव को पहाड़ी के खिसकने से खतरा पैदा हो गया है। पहाड़ी पर हो रहे भूस्खलन से गांववासी भयभीत हैं। भूस्खलन से पहाड़ी पर जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। इस पहाड़ी पर आईपीएच विभाग का पेयजल भंडारण टैंक बना हुआ है। पिछले वर्ष भूस्खलन होने से इस टैंक में दरारें पड़ गई थीं। इससे टैंक से पानी का रिसाव हो रहा था। स्थानीय लोगों ने इसके बारे में विभाग को अवगत भी करवाया लेकिन, विभाग ने कोई पुख्ता कार्य न करके सिर्फ लीपापोती करके मामला निपटा दिया।
विज्ञापन

इस बार की बरसात में पेयजल टैंक से 20 मीटर दूरी पर काफी बड़ी दरार पड़ गई है। इससे पानी का रिसाव हो रहा है। यह पानी लोगों के घरों में आ रहा है। इससे लोगों के घरों में दरारें पड़ गई हैं। गांववासी देवेंद्र, गुरुदेव, हाकम सिंह, संसार चंद, सोनू देवी आदि ने कहा कि पेयजल टैंक के पाइप जगह-जगह से टूटे हुए हैं। इससे लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। अगर यह रिसाव नहीं रुका तो भूस्खलन से पहाड़ी दरक सकती है। इससे उनके घर चपेट में आ सकते हैं। अगर रात के समय कोई हादसा होता है तो जानमाल का काफी नुकसान हो सकता है। इस संबंध में ग्राम पंचायत भदरूं की प्रधान प्रोमिला शर्मा ने कहा कि मौका देखा गया। स्थिति गंभीर है। इस मामले से आईपीएच विभाग और प्रशासन को अवगत करवा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें