फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठनकरी में बारिश से रिहायशी मकान जमींदोज

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर में लगातार दो दिन हुई मूसलाधार बारिश गर्मी से राहत के साथ-साथ आफत भी लाई है। बारिश के कारण जिला मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर जाहू रोड पर पड़ती ग्राम पंचायत लंबलू के ठनकरी गांव में एक रिहायशी स्लेटपोश मकान जमींदोज हो गया है। मकान गिरने से संबंधित मालिक को करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। हलका पटवारी, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय विधायक ने शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

वीरवार रात को कुसुमा देवी पत्नी जगन्नाथ घर पर अकेली सोई थी। उसके पति अमृतसर में प्राइवेट नौकरी करते हैं और दो बेटियों की शादी हो गई है। जबकि बेटा अपनी बहन के घर पर था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मकान की छत से आवाजें आने लगी। आवाजें सुनकर कुसुमा देवी घर से बाहर पड़ोसियों के बरामदे में खड़ी हो गई। इतने में पड़ोसी भी जाग गए। देखते ही देखते कुसुमा देवी का मकान जमींदोज हो गया। कुसुमा गरीब परिवार से संबंधित है। इस घटना के कारण उस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उधर, शुक्रवार सुबह पटवारी जीवना शर्मा, पंचायत प्रधान ओम प्रकाश, बीडीसी सदस्य नरेंद्र शर्मा और विधायक नरेंद्र ठाकुर ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित को ढांढस बंधाया। पटवारी ने कहा कि इस घटना से परिवार को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से पीड़ित को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई। वहीं विधायक ने भी अपनी ओर से 11 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की।
उधर, ग्राम पंचायत बिझड़ी के टिक्कर गांव में बारिश के कारण डंगा गिर जाने से रत्न चंद के मकान के गिरने का खतरा हो गया है। वहीं बिझड़ीं के ही दसुआं गांव में बारिश के कारण पुष्पा देवी के घर के साथ लगती रसोई की एक तरफ की दीवार गिर गई। तहसीलदार बिझड़ी प्रेम चंद भाटिया का कहना है कि मौके पर कर्मचारियों को भेजा गया है। इसके अलावा जिलाभर में दो दिन से हो रही बारिश से मक्की की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों के चेहरे मायूस हो गए हैं। सड़क किनारे पानी की उचित निकासी न होने के कारण सड़कों ने तालाब का रूप धारण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें