फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाएगा उद्योग विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के बारे में उद्योग विभाग अब लोगों को जागरूक करेगा। विभाग जिले के सभी ब्लॉकों में इसके लिए जागरूकता शिविर लगाएगा। शिविर में युवाओं को उद्योग लगाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। योजना के तहत युवाओं को उद्योग लगाने के लिए 25 से 30 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन

इस योजना के अंतर्गत 18 से 35 वर्ष का हिमाचली युवा और युवती किसी निर्माण क्षेत्र या अधिसूचित सेवा क्षेत्र में अपना उद्योग स्थापित करने के लिए पात्र हैं। इसमें युवक और युवती को 40 लाख रुपये के मशीनी उपकरण खरीदने के लिए 25 से 30 फीसदी सब्सिडी प्रदान की जाएगी। जिले के बेरोजगार युवा और युवती इसका लाभ उठा सकते हैं। शिविर के दौरान ब्लॉक के अंतर्गत पड़ती सभी पंचायतों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। युवक और युवतियां इस योजना का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। इस संबंध में उद्योग विभाग हमीरपुर के महाप्रबंधक विजय चौधरी का कहना है कि जिले के सभी ब्लॉकों में जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने युवाओं और युवतियों से आह्वान किया है कि वह ज्यादा से ज्यादा से इस योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें